फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कलाकार भजनों से करेंगे छठ मैया का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। सार्वजनिक छठ पूजा सेवा समिति रविवार को पश्चिम यमुना नहर के किनारे सातवां छठ पूजा महोत्सव आयोजित करेगी। समिति ने व्रती, श्रद्धालु और क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं। समिति के प्रधान अमरजीत महतो ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने पूजा स्थल की सफाई, साज-सज्जा, प्रसाद और भंडारा व्यवस्था में पूरी मेहनत की है। महोत्सव के दौरान शाम चार बजे भंडारा होगा। इसके बाद सायं सात बजे संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। रात नौ बजे से सारी रात भजन, कीर्तन और जागरण का आयोजन चलेगा। 16 नवंबर, सोमवार को सुबह 6:45 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद सुबह सात बजे प्रसाद वितरण होगा। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाएगा।
विज्ञापन

इस आयोजन में आचार्य दिनेश शरण महाराज पधारेंगे। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और रायबरेली से आए कलाकार छठ मैया का गुणगान करेंगे। इन कलाकारों में राज रसिया, भोजपुरी गायिका अजीत द्विवेदी, मनीष और माइकल जागरण पार्टी रायबरेली प्रमुख हैं। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, संजय सिंह, अनिल महतो, सोनू जसवंत राय, रामविलास यादव, रामकुमार और सुरेश महतो उपस्थित रहेंगे। इनके साथ मोनू, बबलू, राम ज्ञान, प्रमोद, राजन, आर्यन, राम प्रवेश, लक्ष्मण, राजू महतो, मुकेश चौहान और जितेंद्र भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें