फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कलाकारों ने किया राजा भोज सरण दे नाई सांग का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राम लीला मैदान में श्री सनातन धर्म मंदिर सभा की ओर से आयोजित सांग में गांव चूहड़माजरा के सांगी मोहम्मद मीर ने राजा भोज सरण दे नाई सांग का मंचन किया।
विज्ञापन

कलाकारों ने मंचन करते हुए बताया कि संदूल के छोटे भाई भूज को राज पर बिठा दिया जाता है। राजा भूज को लालच आ जाता है और वो बच्चों को मारने के लिए जराद भेजता है। बच्चे से आखिरी इच्छा पूछी जाती है तो बच्चा कहता है कि मेरे चाचा को मेरा पैगाम भेज दो। जंगल में भोज नामक वृक्ष के पत्ते पर पैगाम लिख कर भेजता है जिसे पढ़कर भूज का दिल पसीज जाता है और वो बच्चे को वापस बुला कर राज गद्दी पर बैठा देता है। राजा भोज एक दिन राज्य में देवल दे नाई की बेटी सरण दे को देखता है।

सांगी ने बताया कि सरण दे और चार लड़कियां आपस में बात कर रही होती हैं। सरण दे तुम्हारा विवाह हो गया। रागनी के माध्यम से सखी सरण दे को कहती हैं कि ब्याह करवा ले क्यूं कुंवारी क्यू बिरथे उम्र गुजारे सै, जोड़ी के भरतार बिना के ब्याह कराया जा सै। सखी ने कहा कि राजा भोज से विवाह करवा ले तो सरण दे कहती है कि राजा भोज जैसे तो मेरे पांव धोते हैं। राजा भोज को जब पता चलता है तो सरण दे के पिता को बुला कर सरण दे से विवाह कर लेता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर सभा के प्रधान रमेश जिंदल, अमरजीत मित्तल, सोनू, जयभगवान, बीबी गुप्ता, रत्न गुप्ता, श्याम, सुनील, संजय गोयल, अशोक, प्रवीण, हुकमा, उषा, निशा, पूनम, रोशनी, ओमप्रकाश, सुशील, मधु और आयशा के साथ अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें