फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अर्श कबीर टीम ने सात विकेट से जीता मैच

Sat, 27 Apr 2024 06:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। करनाल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को आयोजित चौथे क्रिकेट मुकाबले में अर्श कबीर व आयुष टीम के बीच मैच खेला गया। इस मैच में अर्श की टीम ने प्रतिद्वंदी टीम को सात विकेट से हरा दिया। मैच में अर्श 157 रन बनाकर नाबाद रहे उन्हें मैन ऑफ मैच घोषित किया गया।

सुबह आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में आयुष टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। आयुष टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 237 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक आयुष ने 75 व शेखर ने 63 रन की पारी खेली। कबीर टीम की ओर से दो विकेट युवराज व एक विकेट कबीर ने ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबीर टीम की ओर से अर्श कबीर ने बेहतर खेलते हुए नाबाद 157 रन बनाकर टीम को जीत दिलवाई। कोच सतीश राणा ने बताया कि इस जिला हॉट वैदर क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल छह टीमें शामिल होंगी। प्रतियोगिता में 14, 16, 19, 23 आयुवर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। यह मुकाबले सचिव अजय कुमार गुप्ता की देखरेख में आयोजित करवाए जा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें