फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पीआर की आवक घटी, 1477 एमटी धान ही मंडियों में पहुंचा

विज्ञापन
शहर की नई मंडी में धान की सफाई करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
कैथल। जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों में अब पीआर धान की आवक में काफी कमी आ गई है। वीरवार को जिले भर की मंडियों में केवल 1,477 मीट्रिक टन धान की ही आवक दर्ज की गई। सरकारी एजेंसियों की खरीद प्रक्रिया भी काफी धीमी चल रही है। वीरवार को पूरे दिन में एजेंसियों ने महज 987 एमटी धान की ही खरीद की।
विज्ञापन

सरकारी खरीद की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है, लेकिन मंडियों में अभी भी हजारों टन धान बिना खरीद के पड़ा हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, वीरवार शाम चार बजे तक जिले की विभिन्न मंडियों में कुल 8 लाख 34 हजार एमटी पीआर धान की आवक हो चुकी है। इसके मुकाबले 8 लाख 2 हजार एमटी धान की ही खरीद की जा सकी है। इस तरह करीब 32 हजार एमटी धान अभी भी मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा है और किसान अपनी फसल बिकने का इंतजार कर रहे हैं।
38 हजार एमटी धान का उठान बाकी
खरीद के साथ-साथ मंडियों से धान के उठान की गति भी संतोषजनक नहीं है। खरीदे गए 8.02 लाख एमटी धान में से अब तक 7 लाख 64 हजार एमटी धान का उठान हो पाया है। मंडियों में अभी भी करीब 38 हजार एमटी खरीदा हुआ धान उठान के इंतजार में पड़ा है। उठान धीमा होने के कारण मंडियों में जाम की स्थिति बनी रहती है और नई फसल उतारने के लिए जगह की कमी महसूस हो रही है। मंडी प्रधान रघबीर मलिक का कहना है कि मंडी में बासमती की आवक बढ़ने से भीड़ है। उठान की गाड़ियाें को निकलने में समय लग रहा है। हालांकि, प्रशासन की ओर से किसानों को उनकी फसल का भुगतान करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। अब तक किसानों के बैंक खातों में करीब 1,854 करोड़ रुपये की राशि सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है।
विज्ञापन

खरीद प्रक्रिया निरतंर जारी है। समय सीमा समाप्त होने से पहले ही पीआर धान एजेंसियों की ओर से एमएसपी पर खरीद लिया जाएगा। -नरेंद्र ढुल, सचिव, मार्केट कमेटी

शहर की नई मंडी में धान की सफाई करते श्रमिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें