फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पिपली अनाज मंडी में आलू की आवक शुरू

Sun, 16 Nov 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। अनाज मंडी में आलू की नई फसल की आवक शुरू हो गई है। शनिवार दूसरे दिन मंडी में आलू का अधिकतम भाव 2005 रुपये प्रति क्विंटल रहा। मार्केट कमेटी पिपली के सचिव गुरमीत सिंह ने बताया कि शनिवार को पिपली अनाज मंडी आलू की नई फसल की आवक शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि मंडी में आज आलू की तीन ढेरियां आई। लज्जा राम एंड सन्स की दुकान पर दलीप कुमार का आलू का सबसे ज्यादा 2005 रुपए प्रति क्विंटल बिका। दूसरे किसान बलराम का 1945 रुपए प्रति क्विंटल व हरनेक की 1920 प्रति क्विंटल बिके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडी में पहले दिन आलू लेकर आए लज्जा राम एंड सन्स के किसान दलीप कुमार को जिला मंडी एसोसिएशन के प्रधान जगींद्र रामगढ़ व महासचिव धर्मपाल मथाना के सहयोग से मार्केट सचिव गुरमीत सिंह ने शाल ओढाकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि पिपली मंडी में आलू की आवक शुरु होने से अब मंडी में धान की फसल के बाद फिर से काम शुरु हो गया है। मंडी में काम शुरू होने से जहां किसानों को उनकी फसल की अच्छा दाम मिलेगा वहीं व्यापारियों के साथ साथ पल्लेदारों को भी काम मिलेगा। उन्होंने कहा कि आलू की फसल को बेचने के लिए किसानों, व्यापारियों व अन्य लोगों को किया प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें