फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नशे की दवाओं के साथ किया गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर सील

Wed, 14 Jan 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की करनाल यूनिट ने मंगलवार को सालवन गांव से नशे की दवा की तस्करी के आरोपी मुकेश को गिरफ्तार किया है। उससे 1130 अल्परजोलम गोलियां, 664 ट्रामाडोल कैप्सूल, एक एमटीपी किट और 80 प्रेगबलिन कैप्सूल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना असंध में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर गांव के अनिल मेडिकल स्टोर को भी सील किया गया है।
जिला ड्रग कंट्रोलर अधिकारी रितू मेहला ने मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने इसी मेडिकल स्टोर से ये दवाएं खरीदी थीं। आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन का रिमांड लिया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट प्रभारी ऋषीपाल सिंह ने बताया कि यूनिट के जांच अधिकारी विनोद कुमार को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। उनको जानकारी मिली थी कि असंध थाना क्षेत्र के गांव सालवन में मुकेश कुमार अपने घर से फार्मास्यूटिकल नशे का अवैध कारोबार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने आरोपी मुकेश कुमार के घर पर छापा मारा। घर में भारी मात्रा में दवा मिलीं। राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में नियमानुसार तलाशी के दौरान घर के एक कमरे से 1130 अल्परजोलम गोलियां, 664 ट्रामाडोल कैप्सूल, एक एमटीपी किट (गर्भपात किट) और 80 प्रेगबलिन कैप्सूल बरामद किए गए।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें