फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग भगाने के आरोप में एक गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2014 12:43 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा से नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के  आरोपी युवक को पुलिस ने पंजाब के फतेहगढ़ साहब से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक राज कुमार ने बताया कि 7 जनवरी को गोचरांद निवासी राम प्रवेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 6 जनवरी की रात को उसकी नाबालिग लड़की परिवार सहित घर पर सोई हुई थी।
विज्ञापन


सुबह देखा तो वह घर से गायब थी। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि गांव बाखली निवासी सुभाष चंद उसकी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दे उसे बहला फु सलाकर भगा ले गया है।
विज्ञापन


तब से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। लड़के के फोन लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पंजाब के फतेहगढ़ साहब से आरोपी व्यक्ति को नाबालिग सहित गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी व नाबालिग को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें