फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोस्ट वांटेड और बेल जंपरों को जल्द करें गिरफ्तार : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को जिले की विशेष यूनिट इंचार्जों के साथ बैठक की। जिसमें आपराधिक मामलों में मोस्ट वांटेड, भगोड़े, बेल जम्पर, पेरोल जंपर आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने गंभीर प्रवृत्ति के मामले घटित होने पर उनका निर्धारित समय अवधि में निपटान करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा शहर यातायात सुचारू रूप से चलाने के लिए शहर के मुख्य कट और प्वाइंट्स पर पर्याप्त पुलिस कर्मचारियों की तैनाती करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी होते समय शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए यातायात को सुचारू रूप से चलाया जाए। बैठक में सीआईए वन इंचार्ज निरीक्षक गुरविन्द्र सिंह, स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट निरीक्षक मोहनलाल, डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज उप निरीक्षक अनिल कुमार, स्पेशल यूनिट असंध इंचार्ज उप निरीक्षक ऋषिपाल, एंटी कैटल थेफ्ट इंचार्ज एएसआई प्रवीण कुमार, एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज उप निरीक्षक रोहताश, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक उप निरीक्षक सतपाल व साइबर सेल इंचार्ज उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें