फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिला स्तरीय कबड्डी में अराईपुरा की टीम प्रथम

विज्ञापन
घरौंडा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अराईपुरा की कबड्डी की टीम रही अव्वल।
विज्ञापन
घरौंडा। कर्ण स्टेडियम में जिला स्तर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अराईपुरा की टीम प्रथम रही। अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कों की कबड्डी टीम ने यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल व घरौंडा के खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र राणा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। स्कूल के डीपी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि स्कूल की कबड्डी टीम में शामिल खिलाड़ियों अनिकेत, दीक्षित रोहिला, अंश राणा, रोहित, सुखजीत, अभय व सागर ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।
उन्होंने बताया कि शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक खुशपाल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में इस टीम ने पहले खंड स्तर व अब जिला स्तर पर अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। सहायक खेल अधिकारी संगीता, डीपी रोशन लाल, महाबीर सिंह, संदीप, पीटीआई नरेंद्र सिंह, सुशीला, रिंकू, प्राध्यापक कविता, निफा खान व श्याम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें