निगदू। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन में आयोजित क्लस्टर एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता में केशव ने कांस्य पदक जीता है। यह अंडर-17 आयु वर्ग में माता राम प्यारी डीएवी पब्लिक स्कूल निगदू में 10वीं कक्षा के छात्र हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने कहा कि केशव ने यह पदक जीतकर अभिभावकों और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने बच्चों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।