फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक में 10 अगस्त तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा स्टेट टेक्नीकल एजूकेशन सोसायटी एचएसटीईएस ने पॉलिटेक्निक कालेजों में दाखिले की तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 10 अगस्त तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। सोसायटी के इस निर्णय से 12वीं कक्षा के अलावा रिजल्ट के इंतजार में बैठे सीबीएसई 10वीं के विद्यार्थियों को भी खासी राहत मिली है। दरअसल बिना परीक्षा परिणाम के पॉलिटेक्निक करने के इच्छुक विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे। जबकि हरियाणा बोर्ड 10वीं का परिणाम आने के बाद से अब तक 643 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले शेड्यूल के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई निर्धारित थी। जिले में केवल नीलोखेड़ी में ही राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज है। जहां छह कोर्स में कुल 600 सीटें हैं। सामान्य दिनों में पहली अगस्त से पढ़ाई शुरू हो जाती थी। लेकिन इस बार जारी शेड्यूल के अनुसार फाइनल कट ऑफ 15 सितंबर को जारी होगी। -ब्यूरो
दाखिले के लिए मचेगी आपाधापी
स्कूल और डिग्री कालेजों की तरह पॉलिटेक्निक कालेजों का शिक्षा सत्र भी इस बार करीब डेढ़ माह देरी से शुरू होगा। वहीं दाखिलों के लिए भी आपाधापी मचने की आशंका है क्योंकि पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में 10वीं पास विद्यार्थियों को बिना किसी प्रवेश परीक्षा के मेरिट के आधार पर ही दाखिला मिलता है। अभी केवल हरियाणा बोर्ड ने ही 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया है। इसमें भी जिले के 60 प्रतिशत विद्यार्थियों के शत प्रतिशत अंक हैं। वहीं अभी सीबीएसई की ओर से 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया जाना है।
विज्ञापन

ये हैं कोर्स और सीटें-
-डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग -120
-डिप्लोमा इन मेकेनिकल इंजीनियरिंग -120
-डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग -60
-डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग -120
-डिप्लोमा इन इलेक्ट्रोनिक्स एंड कॉम्यूनिकेशन -120
-डिप्लोमा इन इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोलिंग -60
दाखिले के लिए ये है शेड्यूल-
-10 अगस्त तक दाखिले के लिए ऑनालइन आवेदन डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.ओएनएलआईएनईटीईएसटीएचआरवाई.जीओवी.इन पर कर सकते हैं।
-10 अगस्त तक फीस भी ऑनलाइन ही डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा की जाएगी।
- कागजातों की वैरिफिकेशन भी सभी कार्य दिवस के दौरान 11 अगस्त तक तक ऑनलाइन ही की जाएगी।
-13 अगस्त को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। यह भी ऑनलाइन ही वेबसाइट पर डाली जाएगी।
-कॉलेजों में आवेदन की फाइनल कट ऑफ 15 सितंबर निर्धारित है।
दाखिले की प्रक्रिया को पूरी तरह से आनलाइन रखा गया है। आवेदन से लेकर फीस जमा करने, मेरिट लिस्ट देखने और दस्तावेज वेरिफिकेशन जैसी सारी प्रक्रियाएं आनलाइन होंगी। वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एचएसटीईसी.ओआरजी.इन पर विभाग की ओर से प्रोस्पेक्टस अपलोड कर दिए गए हैं। जहां फीस, सीट और कोर्स संबंधित जानकारी विद्यार्थी ले सकते हैं। -हरीश शर्मा, प्रिंसिपल, राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज, नीलोखेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें