डॉ. भीमराव आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए पात्र विद्यार्थी 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि योजना के तहत अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, डीएनटीएस टपरीवास एवं पिछड़ा वर्ग (ए व बी) तथा अन्य समुदायों के ऐसे छात्र, जिनके परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से कम है। वे सभी अपना ऑनलाइन आवेदन सरल पोर्टल हरियाणा एससीबीसी डॉट जीओवी डॉट इन पर कर सकते हैं।
उपायक्त ने बताया कि आवेदन पत्र के साथ तहसीलदार द्वारा सत्यापित आय प्रमाणपत्र (यदि पिता का देहांत हो चुका है तो तहसीलदार द्वारा सत्यापित माता का आय प्रमाणपत्र तथा पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र), जाति प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र, सत्यापित फोटो, परिवार पहचानपत्र, आधार कार्ड, आईएफएससी कोड सहित विद्यार्थी के बैंक खाते की कॉपी, अगली कक्षा का पहचानपत्र, दसवीं-बारहवीं, स्नातक की मार्कशीट, स्कूल, कॉलेज मान्यता संख्या तथा स्कूल, कॉलेज कोड के अलावा अन्य किसी विभाग में छात्रवृति के लिए आवेदन न करने का शपथ पत्र लगाना अनिवार्य है।