करनाल। जीटी रोड पर अनाज मंडी के समीप कार चालक ने सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। वह अपने गांव जाने के लिए बस पकड़ने जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती, गांव खाली पूर्वा निवासी कमलेश ने बताया कि वह चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। उसका भाई जियालाल साथ ही रहता है। वे चंडीगढ़ से करनाल आए थे। उन्हें नई अनाज मंडी करनाल से अपने गांव की बस पकड़नी थी। 13 फरवरी को वे नमस्ते चौक पर उतर गए थे। जब उसका भाई सड़क क्रॉस करने लगा तो कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद