फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए करें आवेदन

Sun, 24 Nov 2024 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली संस्थाओं को ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र 26 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त यश जालुका ने बताया कि हरियाणा राज्य में स्थित औद्योगिक, वाणिज्यिक, राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ उपाय करने, तकनीक अपनाने, ऊर्जा दक्षता हासिल करने के फलस्वरूप राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों से अलंकृत किया जाता है। इसके अलावा ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएंआवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

इन पुरस्कारों में 2 लाख रुपये तक की नकद राशि, स्मृति चिह्न तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के दिशा-निर्देशों की एक प्रति हरेडा की वेबसाइट http://www.hareda.gov.in/ पर उपलब्ध है। आवेदन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय करनाल के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पात्र उपभोक्ता अपना आवेदन अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में 26 नवंबर तक जमा करवा सकते हैं। केवल उन्हीं आवेदनों पर विचार किया जाएगा जो संबंधित जिले के अपर उपायुक्त-सह-मुख्य परियोजना अधिकारी से विधिवत सत्यापित हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय अतिरिक्त उपायुक्त, कमरा नं 16, दूसरी मंजिल, करनाल में संपर्क करें।

मेरठ-----.चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में कुछ अपनी कुछ पराई कहानी संग्रह का विम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें