फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्र योजना के लिए 31 जनवरी तक करें आवेदन

Mon, 15 Dec 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अल्पसंख्यक (सेवा) विभाग हरियाणा की ओर से संचालित डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना (अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग एवं सामान्य वर्ग) के लिए पात्र छात्र 31 जनवरीए 2026 तक पोर्टल https://saralharyana.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। जिला कल्याण अधिकारी कृष्णा भारद्वाज ने बताया कि पात्र छात्र-छात्राओं को उनकी श्रेणी, कक्षा तथा प्राप्तांक के आधार पर 8 से 12 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्र हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए और परिवार की वार्षिक आय सभी साधनों से 6 लाख रुपये तक होनी चाहिए। छात्र सरल पोर्टल की वेबसाइट https://saralharyana.gov.in पर शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाणपत्र, हरियाणा निवासी प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, बैंक खाता, वर्तमान कक्षा का आईडी कार्ड/अंडरटेकिंग सहित ऑनलाइन आवेदन करें। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर कार्यालय के दूरभाष नंंबर 0184-2266093 पर संपर्क कर सकते हैं। योग्य छात्र अंत्योदय भवन करनाल में जाकर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ब्यूरो
-
महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन
करनाल।
विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं के राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। इच्छुक महिलाएं महिला एवं बाल विकास विभाग के स्थानीय कार्यालय में आवेदन जमा करा सकती हैं। चयनित महिलाओं को पुरस्कार 6 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिए जाएंगे। इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपये व प्रशस्तिपत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्तिपत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को विभिन्न आठ श्रेणियों में 21-21 हजार रुपये और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पहली श्रेणी में एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू और नर्स शामिल रहेंगी जबकि दूसरी में महिला खिलाड़ी, तीसरी में साक्षर महिला समूह सदस्य, चौथी में राजकीय कर्मचारी, पांचवीं में सामाजिक कार्यकर्ता, छठी में महिला उद्यमी, सातवीं में स्त्री शक्ति पुरस्कार तथा आठवीं श्रेणी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहेंगी। उन्होंने बताया कि किसी भी विभाग की महिला कर्मचारी अपने विभागाध्यक्ष के माध्यम से भी आवेदन कर सकती हैं। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी डब्लूसीडीएचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन

-
निराश्रित बच्चों को दी जा रही हर महीने 21 सौ की वित्तीय सहायता
करनाल।
प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं सहकारिता विभाग की ओर से निराश्रित बच्चों के लिए 21 सौ रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। पात्र बच्चे इसका लाभ उठा सकते हैं। जिले में 21 वर्ष तक की आयु के वे बच्चे जिनकी बच्चा माता-पिता की मृत्यु या पिता के घर से पिछले 2 वर्ष की अवधि से अनुपस्थित हैं। अथवा माता-पिता की लंबी सजा हो चुकी है जोकि एक वर्ष से कम न हो या मानसिक व शारीरिक अक्षमता के कारण सहायता अथवा देखभाल से वंचित हैं। वे 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं। माता-पिता अथवा अभिभावक की सभी साधनों से वार्षिक आय दो लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह सहायता एक परिवार में दो बच्चों तक प्रदान की जा रही है। स्कीम का लाभ लेने के इच्छुक प्रार्थी नजदीकी अंत्योदय सरल केंद्र, अटल सेवा केंद्र सहित सीएससी केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

-
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलेगी 78 हजार तक की सब्सिडी
करनाल।
केंद्र सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की सब्सिडी के अतिरिक्त हरियाणा के एक लाख गरीब परिवारों को सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने के लिए राज्य सरकार अधिकतम 50 हजार रुपये की सब्सिडी देगी। यह सब्सिडी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है और एक लाख 80 हजार रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक की वार्षिक आय के लाभार्थी इसके पात्र होंगे। इसके साथ अगर उनकी वार्षिक अधिकतम 2400 यूनिट की खपत होगी तो वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। पहले दो किलोवाट तक 30 हजार रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से 60 हजार रुपये तक सब्सिडी दी जाएगी। अगले एक किलोवाट यानी की 2 से 3 किलोवाट तक रूफ टॉप सिस्टम लगवाने पर 18 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। इस तरह से अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें