फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चंदन का तिलक लगाया, खेली फूलों की होली

Mon, 23 Feb 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-9 स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम में रविवार को ब्राह्मण कल्याण मंच की ओर से होली उत्सव मनाया गया। लोगों को चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। फूलों से होली खेली गई। मंच के सदस्य सुदर्शन शास्त्री ने होली मनाने और प्रहलाद के जन्म की कथा सुनाई।
विज्ञापन

मंच संचालक प्रो. राजेंद्र गौड़ ने सनातन धर्म हिंदू संस्कृति पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष एसके शर्मा ने हिंदू संस्कृति पर बुकलेट बच्चों को वितरित करने के लिए कार्य प्रारंभ करने की बात कही। अध्यक्ष ऋषि दयानंद शर्मा ने सभी सदस्यों को होली पर्व की शुभकामना दी। श्यामलाल शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, जितेंद्र शर्मा, डॉ वी.के. शर्मा, रेखा शर्मा व सुलोचना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें