फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पीएचडी उद्यानिकी में दाखिले के लिए 15 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय ने वर्ष 2025-2026 में पीएचडी उद्यानिकी कार्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दाखिले के लिए विद्यार्थी 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा सीसीएसएचएयू हिसार की ओर से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय में इच्छुक उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए सीसीएसएचएयू हिसार की वेबसाइट www.hau.ac.in के माध्यम से 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एमएचयू करनाल में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा कि वे पंजीकरण के लिए एमएचयू की वेबसाइट www.mhu.ac.in पर ऑनलाइन आवेदनपत्र और काउंसिलिंग शुल्क 15 दिसंबर तक जमा करें। अधिष्ठाता स्नातकोत्तर डॉ. धर्म पाल ने बताया कि उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा/ पाठ्यक्रम/ मानदंड/ परामर्श आदि से संबंधित नवीनतम अपडेट और जानकारी के लिए नियमित रूप से सीसीएसएचएयू की वेबसाइट www.hau.ac.in और एमएचयू की वेबसाइट www.mhu.ac.in पर जा सकते हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें