फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेजों में दाखिले शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद कॉलेजों में प्रथम वर्ष के दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोरोना वायरस के खतरे के कारण प्रक्रिया पूरी तरह से आनलाइन रखी गई है। फार्म भरने से लेकर फीस जमा होने तक सभी कार्य डिजिटल ही होंगे। किसी भी कार्य के लिए इस बार विद्यार्थियों को कॉलेज जाने की जरूरत नहीं है। वहीं इस बार दिए गए विकल्पों में विद्यार्थी जिस मर्जी कोर्स और कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकता है, इसके लिए उससे दाखिला फार्म शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदक को 5 कॉलेज चुनने की छूट है।
विज्ञापन

सोमवार को आवेदन प्रक्रिया के पहले दिन पोर्टल खुलने के बाद विद्यार्थियों ने आवेदन प्रक्रिया शुरू की। पहले दिन लोड ज्यादा होने के कारण बीच-बीच में विद्यार्थियों का पोर्टल स्लो होने के कारण हल्की परेशानियां भी आईं, लेकिन ज्यादातर विद्यार्थियों ने आसानी से अपने फार्म भरे। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों में आवेदन फार्म भरने में मनाही होने के कारण विद्यार्थियों ने साइबर कैफे या बुक शॉप पर जाकर भी आवेदन फार्म भरे। जिले के 14 सरकारी और एडेड कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष की 8630 सीटों पर 14467 विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन करेंगे।
शेड्यूल : 21 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
-7 से 21 सितंबर तक : ऑनलाइन दाखिला फार्म भर सकेंगे।
-22 से 25 सिंतबर तक : दस्तावेज वैरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट की तैयारी।
-26 सितंबर : पहली मेरिट लिस्ट होगी जारी।
-26 से 29 सितंबर तक : फीस जमा होगी।
-30 सितंबर : दूसरी मेरिट लिस्ट होगी जारी।
-1 से 5 अक्तूबर तक : फीस जमा कर सकेंगे।
-6 अक्तूबर : ओपन काउंसिलिंग।
आवेदन फार्म के लिए इन दस्तावेजों की है जरूरत-
-पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन कॉपी।
-हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी।
-10वीं और 12वीं की मार्कशीट।
-माईग्रेशन सर्टिफिकेट सिर्फ हरियाणा बोर्ड विद्यार्थियों के लिए
-कैरेक्टर सर्टिफिकेट
नोट : ये दस्तावेज सभी विद्यार्थियों के चाहिए। जबकि रिजर्व कैटेगिरी के विद्यर्थियों को अपना जाती और आय प्रमाण पत्र भी बनवाना होगा।
आप खुद ऐसे कर सकते हैं दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन-
-डीएचई एडमिशन.एनआईसी.इन वेबसाइट खुलते ही न्यू रजिस्ट्रेशन लिखा आएगा, इस पर क्लिक करें। अब एक पेज पर आवेदक की बेसिक जानकारियां पूछी जाएंगी। अगर एबीएसई या सीबीएसई के विद्यार्थी हैं, तो रोल नंबर लिखते ही सभी कॉलम अपने आप भर जाएंगे।
विज्ञापन

-रजिस्ट्रेशन के लिए जो मोबाइल नंबर लिखेंगे, वह यूनिक होगा। किसी अन्य रजिस्ट्रेशन के लिए मान्य नहीं होगा।
-इस पेज की जानकारी देने के बाद रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें। स्टूडेंट लॉग इन पर जाकर रजिस्ट्रेशन रजिस्ट्रेशन आईडी व पासवर्ड डाले। रजिस्ट्रेशन आईडी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से आएगी।
-लॉग इन होते ही डैश बोर्ड पर 7 टैब दिखाई देंगे। सर्वप्रथम व्यक्तिगत जानकारी भरें। फिर शैक्षणिक योग्यता में 12वीं में जो संकाय लिया था उसकी जानकारी दें। यह जानकारी आटोफिल होगी, इसमें यदि बदलाव करना चाहें तो कर सकेंगे और इसे सेव कर और वेटेज की जानकारी दें। वेटेज मैरिट बनाने में सहायक है। वेटेज के विकल्प स्क्रीन पर दिखाई देंगे, इसे हां या ना भरते जाएं।
-अब रिजर्वेशन, जाति श्रेणी भरें। वेटेज या रिजर्वेशन के लिए जो जानकारी दे रहे हैं, उनके दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। वेटेज 10 अंकों से ज्यादा नहीं मिलेगी। सारी जानकारी देने के बाद इसे सेव कर लें।
-फिगर-8 में दस्तावेज अपलोड करने हैं, वेटेज अनुसार विकल्प पर क्लिक करें और अपलोड करते जाएं।
-इसके बाद अपनी पासपोर्ट फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करें।
-फिगर-9 में कोर्स से संबंधित च्वाइस भरनी है। इसके लिए जिला, कॉलेज, कोर्स व कोर्स सेक्शन में जाकर कॉंबिनेशन लिखे, जो कॉलेज की ओर से कोर्स के अनुसार ही मिलेगा।
-आवेदक 5 से ज्यादा कॉलेज नहीं भर सकता, अब अपनी दी गई प्राथमिकता का लॉक करें। आखिरी में डिक्लेरेशन आएगा, कि आवेदक द्वारा दी गई जानकारी ठीक है। इसक बाद कंफर्म एंड सबमिट पर क्लिक करते ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी।
दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। कितने विद्यार्थियों ने आवेदन किया, इसकी जानकारी अभी नहीं आई है। विद्यार्थी इस बार कॉलेजों से बाहर से ही आवेदन करेंगे। पोर्टल की स्थिति भी ठीक ही रही। -डॉ. चंद्रशेखर भारद्वाज, प्रिंसिपल, दयाल सिंह कॉलेज करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें