फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले शुरू, बुक शॉप से विद्यार्थियों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों के साथ ही तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं के लिए आईटीआई में दाखिले के लिए भी पोर्टल खुल गया है। पहले दिन विद्यार्थियों ने कैंपस के नजदीक स्थित बुक शॉप और इंटरनेट के माध्यम से खुद आवेदन फार्म भरा। राजकीय और गैर-राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2020-21 के लिए दाखिलों के लिए 22 सितंबर तक होने वाले आवेदनों को पूरी तरह से ऑनलाइन किया गया है। कोरोना से बचाव के चलते आवेदक को मूल दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा और साथ दाखिला फार्म में ही ऑनलाइन फीस अदा करनी होगी। आवेदक को अपनी ई-मेल आइडी, मोबाइल फोन नंबर, आधार कार्ड नंबर अनिवार्य किया गया है। कुंजपुरा चौक स्थित बाबू मूलचंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 33 ट्रेड की 80 यूनिटों में लगभग 1300 बच्चों का दाखिला होना है। इस बार विद्यार्थी आवेदन के साथ अपनी मनपसंद आईटीआई और कोर्स का भी विकल्प भर सकेंगे। जिले छह सरकारी व सात गैर-सरकारी तकनीकी संस्थानों में दाखिलों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

करनाल आईटीआई में हैं ये ट्रेड
बाबू मूलचंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कारपेंटर, कोपा, डीएमसी, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, फाइनेंस एग्जीक्यूटिव, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक आर एंड एसी, एमसीईए (मल्टीमीडिया एनिमेशन), एमडीई (मेकेनिक डीजल इंजन), पेंटर जरनल, प्लंबर, स्टेनो हिदी, स्टेनो अंग्रेजी, टर्नर, वेल्डर, टीपीसी (टेक्नीशियन पॉवर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम), सोयल टेक्निशियन एंड क्रॉप प्रोड्क्शन की यूनिटों में बच्चों का दाखिला लिया जाएगा। इसी तरह, परिसर में ही स्थापित महिला आइटीआई के लिए आठ ट्रेडों बेसिक कोर्स, कंप्यूटर एम्बॉइड्री डिजाइन, कोपा, ड्रेस मेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन डिजाइनिग, स्वींग टेक्नोलॉजी में 150 छात्राओं के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। बच्चों को ऑनलाइन आवेदन में मदद के लिए विभाग की ओर से हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है।
विभाग ने दाखिले के लिए हेल्पलाइन नंबर किए जारी
दाखिले के विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 7888490270-74 पर प्राप्त : 9 बजे से सांय 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। दाखिला फार्म भरने के इच्छुक प्रार्थियों के पास अपनी निजि ई-मेल आईडी मोबाइल नंबर एवं आधार नंबर होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

जिले में राजकीय आईटीआई में इस प्रकार है लगभग यूनिट और सीटें
आईटीआई यूनिट सीटें
करनाल 84 1828
महिला करनाल 15 340
असंध 07 144
बल्ला 17 372
निसिंग 31 668
तरावड़ी 06 124
असंध, बल्ला, करनाल, निसिंग, तरावड़ी सहित प्रदेश में सभी आईटीआई में सात से 22 सितंबर तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। कोरोना बचाव के चलते इस बार दाखिले के लिए लगभग पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। आईटीआई हरियाणा की वेबसाइट पर आवेदक को अपने दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा और फीस भी ऑनलाइन जमा करवानी होगी। दाखिले को लेकर अभी तिथि की घोषणा नहीं की गई, फिलहाल आवेदन के लिए पोर्टल खोला गया है। -बलदेव सिंह सगवाल, प्रिंसिपल, आईटीआई करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें