असंध। करनाल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित हुई। इसमें हरियाणा किसान कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी ने कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी की वोट चोर गद्दी छोड़ ऐतिहासिक रैली होगी। लाखों लोग रैली में पहुंच कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संदेश देंगे। शेरी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की।
साथ ही प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी ने बैठक में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल झूठे वादों से जनता को बहलाने का काम कर रही है जबकि असल में न युवाओं को रोजगार मिला और न किसानों की समस्याओं का समाधान हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता का मोह भंग हो चुका है। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान सुखदेव शर्मा, पूर्व सरपंच युद्धवीर सिंह, प्रताप जयसिंहपुर, सुखबीर सिंधड, जयनारायण प्रजापति, करतार मलिक, मंगली राम शर्मा, परमजीत दूहन, बलजिंदर सिंह, गुरनाम सिंह, आजाद, बीरा, मंगा हलवाई सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद