फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अनुज सांभली और गयूर बपोली ने सबसे बड़ी कुश्ती

Sat, 22 Nov 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
रामलीला मैदान में  श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी की ओर से आयोजित दंगल में जीत के लिए दमखम दि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी की ओर से शुक्रवार को रामलीला मैदान में तीन दिवसीय दंगल शुरू हुआ। दंगल में हरियाणा, राजस्थान, यूपी और पंजाब के पहलवान भाग ले रहे हैं। पहले दिन 5100 रुपये वाली सबसे बड़ी कुश्ती अनुज सांभली और गयूर बपोली ने जीती।
पहलवान सौरभ मंगलोरा ने अरमान उचाना को, आंसू बापौली ने हन्नी मंगलोरा, अमित मंगलोरा ने विनय बापौली, सागर मंगलोरा ने देव सोनीपत, अभय बापौली ने वंश गगसीना, लक्ष्य गगसीना ने जतिन मंगलोरा, विनय मंगलोरा ने शिवम सोनीपत, अनिल मंगलोरा ने निशांत, हार्दिक सोनीपत ने नीतिन गगसीना, करनाल के विरेन ने सोनीपत के अंकुश, पानीपत के कृष ने झज्जर के विक्की, सोनीपत के विजय ने सांभली के जतिन को हराया।
विज्ञापन

दंगल को देखने के लिए खेल प्रेमी दूर-दूर से पहुंचे। पहलवानों का दमखम देखा और उन्हें नकद राशि देकर सम्मानित किया। प्रधान रामधन कांबोज ने कहा कि दंगल पिछले 77 सालों से करवाया जा रहा है। वरिष्ठ उपप्रधान रामचंद्र पालाराम पहलवान ने कहा कि कुश्तियों का फैसला दंगल टेक्निकल कमेटी करेगी। तीनों दिन दोपहर दो से शाम छह बजे तक मुकाबले होंगे। राजिंद्र नंबरदार, विनोद कांबोज, फूल सिंह, रिंकल चौधरी, राहुल ठक्कर, साहिल अग्रवाल, आशीष शर्मा व सतीश आदि मौजूद रहे।

लड़कों पर भारी रही महिला पहलवान

पहले दिन महिला खिलाड़ियों का पुरुष पहलवानाें पर खासा दबदबा रहा। महिला पहलवान वासवी और अनिल के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। दोनों बराबर रहे। करनाल की आरवी और उचाना के पहलवान आयुष के बीच मुकाबला महिला पहलवान आरवी ने जीता। कर्ण स्टेडियम की पहलवान मन्नु का मुकाबला प्रदीप के साथ हुआ। प्रदीप ने बाजी मारी। करनाल की वंशिका और सोनीपत के पहलवान वंश के मुकाबले में वंश ने विजय पाई। वंशिका और मानसी के बीच हुए कांटे के मुकाबले में मानसी विजय हुईं। सभी पहलवान 15-16 साल की उम्र के रहे।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में  श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी की ओर से आयोजित दंगल में जीत के लिए दमखम दि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें