फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आईपीएल में अंशुल का दिखा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। आईपीएल सीजन 18 के 30वें मैच में हरियाणा रणजी ट्रॉफी खेलने वाले अंशुल कंबोज ने जलवा दिखाया।
उसने लखनऊ के साथ चल रहे मुकाबले में तीन ओवर में 20 रन देकर आईपीएल के सर्वाधिक स्कोर करने वाले निकोलस पूरन का विकेट झटका। चेन्नई और लखनऊ के बीच चल रहे मैच में चेन्नई की टीम ने पांच विकेट रहते मैच जीत लिया।
पिछले साल अंशुल मुंबई की टीम के लिए खेलते हुए नजर आए थे, लेकिन उन्हें बहुत कम मौके दिए गए थे। इस साल वह चेन्नई की टीम में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने दोनों माेर्चों पर अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच सतीश राणा ने बताया कि अंशुल ने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है जिसका फल उसे अब मिल रहा है। चेन्नई जैसी बड़ी टीम के लिए खेलना हर एक खिलाड़ी का सपना होता है। अंशुल का बचपन से ही सपना भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें