फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विजय हजारे ट्रॉफी में अंशुल का जलवा, चार मैचों में झटके 10 विकेट

Thu, 01 Jan 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिले के युवा क्रिकेटर अंशुल कांबोज का विजय हजारे ट्रॉफी में जलवा बरकरार है। बंगलाैर में आयोजित इस ट्राॅफी के चार मैचों में अभी तक अंशुल 10 विकेट लेकर शीर्ष पायदान पर बने हुए हैं। अभी तीन मैच शेष है, उनमें अंशुल का प्रदर्शन अहम रहेगा। दिसंबर 2025 में ही समाप्त मुश्ताक अली ट्राॅफी में भी अंशुल बेहतरीन प्रदर्शन कर देशभर में दूसरे पायदान पर रहे।
अंशुल कांबोज ने इस ट्राॅफी में साैराष्ट्र के साथ आयोजित मैच में 10 ओवर डाले इनमें से तीन मैडन रहे और तीन विकेट लिये। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। गुजरात के साथ आयोजित मैच में 10 ओवर में 49 रन देकर तीन विकेट लिए। भारतीय सेनाओं की टीम सर्विसिस के साथ आयोजित मैच में अंशुल ने 43 रन देकर चार विकेट लिये। वे अभी तक 10 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। विदित हो कि 2023 में भी हरियाणा टीम ने अंशुल के प्रदर्शन की बदौलत पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी। इस दौरान भी अंशुल ने सर्वाधिक 17 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलवाई थी। वहीं वर्ष 2024 में जयपुर में आयोजित विजय हजारे ट्राॅफी में भी अंशुल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बार भी हरियाणा की होगी ट्रॉफी : कोच

अंशुल के कोच सतीश राणा का कहना है कि अंशुल इस बार भी विजय हजारे ट्रॉफी में अपना जलवा बिखेर रहा है। उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा का इस ट्रॉफी को दोबारा से जीतना लगभग तय है। अंशुल लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा टीम के बेहतरीन गेंदबाज भी बन गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें