फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आया एक और युवक मिला कोरोना पाजिटिव, केस हुए तीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते रोज कोरोना के दो केस सामने आने के बाद मंगलवार को एक और युवक कोरोना पाजिटिव मिला है। न्यू उत्तम नगर निवासी यह युवक दिल्ली में एक दुकान पर नौकरी करता था और लॉकडाउन के बाद वहीं फंसा हुआ था। यह युवक तीन दिन पहले ही दिल्ली से आया था। रिपोर्ट के बाद युवक को शाहाबाद स्थित आदेश मेडिकल कालेज भेज दिया गया है, जबकि उसके साथी और परिवार के सदस्यों को मेडिकल कालेज में दाखिल किया गया है। अब उनके सैंपल लिये जाएंगे। मामला सामने आने के बाद डीसी के आदेश पर न्यू उत्तम नगर मकान नंबर-21, नजदीक गली नंबर-14, मकान नंबर- 17 से लेकर 25 तक के पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं न्यू उत्तम नगर वार्ड नंबर चार को बफर जोन घोषित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा इस एरिया को सील कर दिया गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों की स्क्रीनिंग शु्रू कर दी है। इससे पहले सोमवार को रामनगर और पृथ्वी विहार निवासी दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे।
विज्ञापन

निगम करेगा एरिया को सैनिटाइज
नगर निगम के डीएमसी को आदेश दिए गए हैं कि न्यू उत्तम नगर से सम्बंधित कंटेनमेंट और बफर जोन में शामिल समस्त एरिया को सैनीटाइज करवाएं। इस कार्य में लगाए जाने वाले स्टाफ को जरूरी उपकरणों के साथ फेस मास्क, दस्ताने, टोपी, सैनिटाइजर व जूते उपलब्ध करवाए जाएं।
प्रशासन पहुंचाएगा राशन
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त, एमडी शुगर मिल के साथ समन्वय करके उपरोक्त कंटेनमेंट और बफर जोन में लोगों की राशन, दूध, करियाना के सामान, दवाइयां व सब्जी जैसी आवश्यक जरूरतें पूरी करवाएंगे और रोजमर्रा के इस काम के लिए पर्याप्त स्टाफ लगाएंगे। ये चीजें अलग-अलग पैकेट में होंगी और सभी के घर द्वार पर पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें