फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमुपूर की श्री राधा कृष्ण आदर्श गोशाला में पहुंचा 285 बोरी गेहूं का दान।

विज्ञापन
गोशाला में गोवंशों की फ़ाइल फ़ोटो। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
निसिंग। लॉकडाउन के कारण गोशालाओं में हुए चारे के संकट को देखते हुए क्षेत्र के किसानों व आढतियों ने अमुपूर की श्री राधा कृष्ण आदर्श गोशाला में सीजन में  गेहूं की करीब 285 बोरियों का दान पहुँचाया है। इसके साथ ही चारे व तूड़ी का दान आने से गोवशों में जीवन को लेकर आशा की किरण जग उठी है। गोशाला प्रधान रामकुमार गर्ग ने बताया कि लॉकडाउन के चलते क्षेत्र के सभी गांवों में गोशाला के लिए दान इक्ठ्ठा करने के लिए नहीं जाया जा सका। जिस कारण गोशाला में चारे को लेकर संकट बना हुआ था। लेकिन गेहूं के सीजन में निसिंग एरिया व निगदू एरिया के किसानों व आढ़तियों ने गोशाला में दान देकर गोवंशों को एक नया जीवनदान दिया है। उन्होंने बताया कि अबकी बार गेहूं के सीजन में पिछली बार के मुकाबले चारे व तूड़ी के दान में करीब 50 प्रतिशत कमी आई है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि गोशाला के लिए यथासंभव हरा चारा व तूड़ी का दान अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें