फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही अनीता ने आठ घंटे में दिए 30 सवालों के जवाब

Sun, 23 Aug 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस अकादमी में अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली राष्ट्रीय थ्रोबाल खिलाड़ी अनीता ने जांच कमेटी के सामने बयान कलमबद्ध कराए। अहम बात यह है कि जांच कमेटी ने करीब आठ घंटे तक अनीता से 30 सवाल पूछे। पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी कराई गई। अनीता ने अपने बयानों में वही आरोप दोहराए। जांच कमेटी में सात सदस्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन


    ज्ञात रहे कि गत 13 अगस्त को राष्ट्रीय थ्रोबाल खिलाड़ी कांस्टेबल अनीता ने एसपी रामकुमार, हेड क्लर्क  राजेंद्र व रीडर सुलतान पर प्रताडना के आरोप लगाते हुए फिनाइल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। अनीता के साथ-साथ दूसरी लगभग छह कांस्टेबलो ने भी हेड क्लर्क राजेद्र सिंह पर प्रड़ातना करने के गंभीर आरोप लगाए थे। मामले की जांच कराने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था।

कमेटी ने अनीता के 21 अगस्त को बयान लेने के लिए बुलाया था, लेकिन अनीता के लेट होने के कारण उसके बयान नहीं हो सके। इसलिए अनीता के बयान शनिवार को कमलबद्ध किए है। सुबह दस बजे अनीता आईजी कार्यालय पहुंच गई थी। इस दौरान जांच कमेटी की अन्य सदस्य दो इंस्पेक्टर, दो एसआई, एक एएसआई और एक लेक्चरर भी मौजूद थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आईजी डा. सुमन मंजरी की अध्यक्षता में बनी सात सदस्यीय जांच कमेटी ने अनीता से कई घंटे तक पूछताछ की। पहले उसके बयान कलमबद्ध किए गए और बाद में उससे वीडियोग्राफी के बीच 30 सवाल पूछे। कमेटी ने लगभग आठ घंटे तक अनीता से लगभग 30 सवाल किए। सिपाही अनीता ने बताया कि उसने एसपी रामकुमार, हेड क्लर्क राजेंद्र कुमार व रीडर सुलतान सिंह पर फिर से वही आरोप बयानों में भी दोहराए हैं। अनीता ने बताया कि उसने सभी सवालों के जवाब दिए हैं और उसे जांच कमेटी पर न्याय करने का भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें