फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों का पुलिस पर हमला

Mon, 30 Jun 2014 12:21 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कुंजपुरा की पुलिस पार्टी पर तस्करों ने शनिवार रात को जानलेवा हमला किया। पुलिस ने बचाव कर गाड़ी को कब्जे में लेकर तीन बैल व छह गायों को मुक्त कराया। थाना कुंजपुरा में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन


थाना कुंजपुरा के उप निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तीन आरोपियों केखिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को चेकिंग के दौरान एक टाटा कैंटर चालक को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए आ रहे वाहन को रोकने का इशारा किया तो उसने गाड़ी उन पर ही चढ़ाने का प्रयास किया।

गाड़ी का पीछा करने पर इसमें तीन आरोपी भागने में सफल हो गए। कैंटर से तीन बैलों व छह गायाें को ठू्ंस-ठूंस कर भरा था, जिन्हें वे वध के लिए उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे।
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले भी इंद्री और कुंजपुरा पुलिस पर अनेक बार तस्कर हमला बोल चुके हैं। कई दिन पहले इंद्री नाके पर गोली भी चली थी। पुलिस केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई भी करती है, लेकिन तस्करों के हौसले बुलंद हैं। वह तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं और पुलिस पर हमला कर कानून को हाथ में ले रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें