फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धान की खरीद नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने नीलोखेड़ी में लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले की मंडियों में अब तक धान खरीद उचित तरीके से शुरू नहीं होने पर किसान आक्रोशित हैं। शनिवार को नीलोखेड़ी, घरौंडा, निसिंग में प्रदर्शन किया गया। नीलोखेड़ी में धान की खरीद नहीं किए जाने पर किसानों ने अनाज मंडी के बाहर मुख्य रोड पर धान से भरी ट्रॉलियां खड़ी कर जाम तक लगा दिया। तीन घंटे तक यातायात रुका रहा। जल्द खरीद शुरू किए जाने के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोला।
नीलोखेड़ी के किसानों ने दोपहर 2 बजे जाम लगाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसान खरीद के लिए अड़े रहे। मंडी सचिव अशोक कुमार को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि धान खरीदार न आने की सूचना एसडीएम से लेकर हैफेड डीएम को भी दे दी गई है। उन्होंने भरोसा दिया कि जल्द धान खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों ने कहा पिछले कई दिनों से खरीद नहीं हो रही है। जो निजी खरीद हो रही है वह कम दामों पर की जा रही है। सरकारी रेट 2389 रुपये प्रति क्विंटल का है जबकि किसानों को नमी का डर दिखा 1700 से लेकर 2000 रुपये में खरीदी जा रही है। जल्द खरीद शुरू किए जाने के आश्वासन पर किसानों ने 3 घंटे बाद शाम 5 बजे जाम खोला।
विज्ञापन





मौके पर पहुंचे अधिकारी बोले

जाम खुलवाने के लिए मौके पर पहुंचे थाना नीलोखड़ी प्रभारी राजपाल ने कहा कि किसानों से अनुरोध किया है कि जाम खोलें। इनका कहना है कि मिलर्स को बुलाएं। एसडीएम और हैफेड डीएम से भी बात की गई। उनका कहना है कि जल्द ही मिलर्स बुलाकर धान खरीद कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिले में जितनी आवक, पूरी हुई खरीद : डीसी

डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि जिले की विभिन्न मंडियों में अब तक 1,08,773 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। सरकारी खरीद एजेंसी खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 74,330 मीट्रिक टन और हैफेड की ओर से 13,754 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयर हाउसिंग की ओर से 20,689 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। मंडियों से धान उठान का कार्य सरकारी खरीद एजेंसियों को समय पर करवाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें