फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मनीषा की मौत पर बढ़ा आक्रोश, रंबा और सालवन में लगाया जाम

Thu, 21 Aug 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
126....युवाओं को समझाता पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
- लोग बोले- मनीषा के हत्यारों को कठोर सजा दिलाए सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी

निसिंग। मनीषा की मौत के मामले में लोगों का रोष बढ़ता जा रहा है। बुधवार को लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निसिंग सीएचसी के पास करनाल-कैथल मार्ग पर आधे घंटे तक जाम लगा दिया। सभी का कहना था कि मनीषा के हत्यारोपियों को कड़ी सजा दी जाए। जाम की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को समझाया और जाम खुलवाया। एसआई रमेश राणा ने युवाओं को समझाकर जाम खुलवाया।
निकाला कैंडल मार्च

मूनक। गोल्ली में बुधवार की शाम को मनीषा की मौत के मामले में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। सभी ने सरकार से मांग की कि मनीषा को जल्द न्याय मिलना चाहिए। आरोपियों को कठोर सजा दी जानी चाहिए। गांव के बच्चे व युवा नारे लगाते हुए गलियों में घूमे। इस मौके पर उमेद सिंह, मास्टर जगबीर, दीपक तूर, नरेश नैन, नवीन टॉक, अमित, गौतम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-

फोटो 127

छात्राएं बोलीं- प्रदेश में बेटियां नहीं सुरक्षित

असंध। मनीषा की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्राओं ने सालवन चौक पर बुधवार को प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। मनीषा को न्याय की मांग के लिए छात्राएं सड़कों पर उतरीं और प्रदर्शन किया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। छात्राओं को समझाने पर जाम खोल दिया। छात्राओं का कहना है कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मनीषा हत्या के मामले में निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन


फोटो-

इंद्री। रंबा के युवकों ने बुधवार की शाम को रंबा मोड़ पर मनीषा हत्याकांड के विरोध स्वरूप रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने समझाकर जाम खुलवा दिया। इसमें गांव के ही युवक शामिल रहे। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं को सरकार गंभीरता से ले और इन पर रोक लगाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें