गांव शेखुपुरा के एक युवक की हत्या गांव के ही तीन युवकों ने कर दी। युवक
का गला सड़ा शव खेतों में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। गांव में हुई
हत्या को लेकर ग्रामीणों ने शुगर मिल रोड पर जाम लगा दिया और हत्यारोपियों
की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को
पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और जाम खुलवाया। घंटे भर लगे जाम में वाहन
चालकाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात को सुचारु करवाने के लिए
पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सदर थाना पुलिस ने गांव के सुरजीत उर्फ
जीतू, मंगतराम व जगदीश उर्फ जग्गी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस
ने बताया कि कालू रविवार से घर से लापता था। मंगलवार को उसका शव मिला है।
परिजनों का आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने रंजिश में उसकी हत्या की है।
कालू की आसपास गांवों और रिश्तेदारी में भी तलाश की, लेकिन उसकी कहीं से
कोई सूचना नहीं मिली।
मंगलवार को कालू का शव खेतों में पड़ा मिला। पुलिस
मौके पर पहुंची। शव को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में लेकर आए।
पुलिस ने मृतक कालू के भाई कृष्ण की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को गांव शेखुपुरा वासी कृष्ण ने बयान दिए कि उसके भाई कालू की हत्या
गांव के ही तीन युवकों ने की है।
पुलिस आरोपियों का बचाव कर रही है। पुलिस
को पूरी आपबीती बता दी गई है। पुलिस का रवैया सही न होने के कारण जाम लगाना
पड़ा।
दो दिन में सड़ गया शव
रविवार से लापता कालू के शव की
सूचना मंगलवार को मिली। खेतों में जाकर देखा तो शव से बदबू आ रही थी। हत्या
कैसे की गई और चोट मारकर की है या गला घोंटकर या फिर अन्य कारण हैं। इसका
खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस मृतक के
परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करने में लगी है।