फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मांगें पूरी न होने पर आंगनबाड़ी कर्मी करेंगीं प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की जिला कमेटी ने किया एलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय में आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की जिला कमेटी की बैठक प्रधान रूपा राणा की अध्यक्षता व सचिव बिजनेश राणा के संचालन में हुई। जिला प्रधान रूपा राणा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के एसीएस व निदेशक यूनियन के साथ कल हुई बैठक में मानी गई मांगों को तुरंत लागू करें। उन्होंने कहा कि मानी गई मांगें लागू नहीं की तो 26 व 27 अक्तूबर को जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
यूनियन की वरिष्ठ उपप्रधान मधु शर्मा व कोषाध्यक्ष सतपाल सैनी ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मी व सहायक समस्याओं का सामना कर रही हैं। सरकार ने अब तक कर्मियों व सहायकों का 2018 की 1500 और 750 रुपये की घोषणा लागू नहीं की है। स्वयं मुख्यमंत्री ने दिसंबर 2021 में महंगाई भत्ता देने की बात की थी, लेकिन सितंबर 2022 से यह लागू नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से फोन के लिए पैसा सरकार के पास आया है, लेकिन पैसा जारी नहीं किया जा रहा। आंगनबाड़ी केंद्रों का बकाया किराया तक नहीं मिल रहा। यूनियन की मांग है कि हड़ताल के दौरान का बकाया 75 प्रतिशत मानदेय व बर्खास्त कर्मियों व सहायकों का मानदेय जारी करने के गंभीर प्रयास हों, वर्दी का बढ़ा पैसा व आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया इसी महीने भेजा जाए, सहायक से कर्मी की पदोन्नति 50 प्रतिशत करने का फैसला केंद्र सरकार कर चुकी है, खाली पदों पर भर्ती की जाए, आंगनबाड़ी केंद्रों में कुर्सी, रजिस्टर, फर्नीचर व बर्तनों आदि की व्यवस्था जनवरी तक की जाए। यूनियन नेताओं ने कहा कि मांगों को लागू नहीं किया गया तो जिले की तीन हजार आंगनबाड़ी कर्मी और सहायक 26 और 27 अक्तूबर को जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगी। मौके पर ओपी माटा, ममता, बबीता, मंजू, सरोज रतनगढ़, पिंकी, रीना, नीलम, सुनीता, रेखा, शालिनी, नरेश, सर्वेश राणा, संतोष, उर्मिला, पुष्पा राणा, सुदेश बल्ला, राकेश राणा, सरोज घरौंडा, रीना व जगपाल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें