फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मटका चौक पर कया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन की ओर से 38वें दिन शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रही। सेक्टर 12 स्थित फव्वारा पार्क में एकत्रित होने के बाद कार्यकर्ताओं ने मटका चौक पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर यूनियन की जिला प्रधान रूपा राणा ने कहा कि आठ दिसंबर से चल रही हड़ताल को सरकार ने दबाने के काफी प्रयास किए पर एक भी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुल सका। उन्होंने कहा कि जब तक हड़ताल चलेगी तब तक आंगनबाड़ी वर्कर विभाग का कोई काम नहीं करेंगी। न ही किसी भी सुपरवाइजर, सीडीपीओ या पीओ को सेंटर की चाबी देंगी। कुछ सुपरवाइजर जबरदस्ती केंद्र की चाबी मांग रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2018 में घोषित 1500 रुपये वर्कर व 750 रुपये हेल्पर के आज तक हरियाणा सरकार ने नहीं दिए। जबकि मुख्यमंत्री ने 2018 में इन मांगों को मानकर विधानसभा में भी घोषणा की थी। जिसे लागू नहीं किया गया। इस मौके पर जिला सचिव बिजनेश राणा, पूनम, रीना, ओपी माटा, जगपाल राणा, सरोज, उषा सैनी, सरोज, संगीता, नीलम, सतपाल सैनी, जोगा सिंह, इज्ञापाल कांबोज, जयप्रकाश, सुनीता, ममता, पिंकी, सलोचना, सरिता व सुमन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें