संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। जीवन चानन महिला महाविद्यालय में 17वीं वार्षिक दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में अमन प्रथम, आरती द्वितीय व सिमरन तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में अमन प्रथम, आरती द्वितीय और आंचल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में अमन प्रथम, आंचल द्वितीय और निधि तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में अमन प्रथम, चालू द्वितीय और मधु गीता तृतीय स्थान पर रही।
स्पून रेस में पूनम प्रथम, पूजा द्वितीय और कुमारी मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले रेस में अमन प्रथम, मुस्कान द्वितीय व मधु, गीता तृतीय रही। शॉट पुट में आंचल प्रथम, सिमरन द्वितीय व दीपेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्रिकेटर सुमित नरवाल उपस्थित रहे।
खेलों से होता है शारीरिक विकास
महाविद्यालय की प्रबंधक समिति एवं स्पोर्ट्स बोर्ड के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का पौधा व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। पूर्व क्रिकेटर सुमित नरवाल ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों से जहां हमारा मानसिक व शारीरिक विकास होता है, इसलिए खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। मौके पर डॉ. सिमरत पाल, महाविद्यालय के निदेशक रमेश बत्रा, प्रबंधन समिति के सदस्य चमन लाल पाहवा, सुशील गर्ग, डॉ. बूटी राम, डॉ. हेमलता शर्मा व रेखा बंसल मौजूद रहे।