फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: यूपीएससी में 60वीं रैंक पाने वाली अनन्या ने डीसी से की मुलाकात

विज्ञापन
यूपीएससी में 60वीं रैंक पाने वाली अनन्या ने डीसी से की मुलाकात - फोटो : यूपीएससी में 60वीं रैंक पाने वाली अनन्या ने डीसी से की मुलाकात
विज्ञापन
- 2023 के परिणाम में 280वीं रैंक पाने के बाद बनीं थी कराधान निरीक्षक
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। यूपीएससी 2025 में 60वीं रैंक हासिल करने वाली अनन्या राणा ने वीरवार को उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा से मुलाकात की। उपायुक्त ने अनन्या राणा को बधाई दी। अनन्या अपने पिता डॉ. एसपी भट्टी के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंची थीं। अनन्या राणा का यह परिणाम उनके निरंतर परिश्रम, शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है। इससे पहले वे हरियाणा सरकार में सहायक आबकारी एवं कराधान निरीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। यूपीएससी 2023 में 280वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद भी उन्होंने अपने प्रयास को जारी रखा और वर्ष 2025 की परीक्षा में हिस्सा लिया। इस दौरान अपनी रैंक में उल्लेखनीय सुधार करते हुए शीर्ष 100 में जगह बनाई और अंतिम मेरिट सूची में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में शामिल हुईं।

सेक्टर-8 की रहने वाली अनन्या राणा बचपन से मेधावी छात्रा रही हैं। अपनी प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा करनाल के दयाल सिंह पब्लिक स्कूल से पूरी की, जहां वे 12वीं की टॉपर रहीं। इसके बाद दयाल सिंह कॉलेज, करनाल से बीएससी की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने आईआईटी गांधीनगर से रसायन विज्ञान में एमएससी की डिग्री भी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम फिक्स करके करें पढ़ाई
अनन्या ने बताया कि पिता के साथ उनकी मां भी उन्हें पढ़ाई में आगे रहने के लिए प्रेरित करती थीं। मां डॉ. सोनिका नीलोखेड़ी के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में प्रिंसिपल रहीं। उन्होंने बताया कि टाइम फिक्स कर पढ़ाई नहीं करनी चाहिए। यह कभी भी तय मत करें कि इतने घंटे पढ़ना है बल्कि सफलता के लिए टारगेट फिक्स करें कि कितना पढ़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें