करनाल। घरौंडा में जीटी रोड पर फ्लाईओवर के पास एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत कपिल निवासी छतेरा सोनीपत ने बताया कि वह तिरंगा ढाबे पर सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। 26 मई रात करीब 11 बजे जीटी रोड के पास गढ़ी मुल्तान गांव की ओर से फ्लाईओवर पर एक तेज आवाज आई। आवाज सुनकर वह मौके पर गया तो एक युवक मृत पड़ा था। उसके सिर और पैर कुचले थे। देखने में लग रहा था कि कोई अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया है। ब्यूरो