संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। निगदू थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयर गांव के पास एक कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। तीनों घायलों को कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल ले जाया गया जिनमें 65 वर्षीय सुभाष की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे शाहबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सुभाष बेटा व बेटी के साथ साले राज के अंतिम संस्कार में पानीपत जा रहे थे।
निगदू निवासी सचिन कुमार ने बताया कि उसके पानीपत निवासी फूफा की मौत हो गई थी। वे अपने पिता सुभाष व बहन प्रियंका रानी के साथ बाइक पर सीतामाई जा रहे थे। कोयर से थोड़ा आगे सीतामाई की तरफ चले तो एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें उसे, पिता सुभाष और बहन प्रियंका को चोट लग गई। कार चालक मौके से भाग गया। उसकी बहन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई मगर उसके पिता की मौत हो गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर निगदू थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।