फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नशे में धुत कैंटर चालक ने कुम्हारों की दुकानों में मारी टक्कर

विज्ञापन
घर के बाहर रखे समान में घुसा ट्रक संवाद
विज्ञापन
करनाल। दिवाली के लिए मिट्टी के बर्तन और सजावटी सामान बेचने की तैयारी कर रहे कुम्हार परिवारों को उस समय नुकसान उठाना पड़ा, जब कुम्हारों वाली गली में एक कैंटर ने सड़क किनारे रखे सामान को टक्कर मार दी। हादसे में मिट्टी के बर्तन, गुल्लक और दिवाली की सजावटी वस्तुएं टूट गईं। घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कैंटर चालक शराब के नशे में था। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद महिलाएं और बच्चे इसकी चपेट में नहीं आए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद लोगों ने कैंटर को रुकवाया तो चालक ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। लोगों का दावा है कि पूछने पर चालक ने आधी बोतल शराब पीने की बात कही। चालक ने वाहन के ब्रेक फेल होने की बात भी कही। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद चालक ने माफी मांगने के बजाय उनके साथ गाली-ग्लौज और बदसलूकी की। नाराज महिलाओं ने कैंटर की चाबी अपने पास रख ली और पुलिस को बुलाकर कार्रवाई करवाने की बात कही। सूचना मिलने पर वाहन का मालिक या ट्रांसपोर्टर भी मौके पर पहुंचा। पुलिस की कार्रवाई और नुकसान के आकलन की जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें