फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमृतसर एक्सप्रेस 15 घंटे देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल।

उत्तर रेलवे के दिल्ली अंबाला ट्रैक पर शनिवार को भी एक्सप्रेस से लेकर लोकल ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित समय से 15 घंटे की देरी से रात 8:50 बजे करनाल स्टेशन पहुंची। इसका करनाल रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय सुबह के 5:44 बजे का है।
मथुरा जंक्शन से इस ट्रेन को रात को 12:40 बजे चलना था लेकिन इसकी रवानगी तीन घंटे 20 मिनट की देरी से सुबह चार बजे हुई। इसे शाम को 4:15 बजे अमृतसर स्टेशन पहुंचना था लेकिन ये ट्रेन अगले दिन सुबह करीब 6 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से पौने चार घंटे की देरी के बाद शाम को 7 बजे करनाल स्टेशन पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से रात को 1:48 बजे करनाल आई। मुंबई सीएसएमटी डेढ़ घंटा लेट रही। ये ट्रेन शाम को 6:47 बजे करनाल पहुंची। मालवा एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी से आवागमन कर पाई। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल भी एक घंटे की देरी से सुबह 11 बजे करनाल स्टेशन पहुंची। जम्मू मेल एक घंटे की देरी से 2:15 बजे आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें