करनाल। महादेव मंदिर अंसल टाउन में श्रीकृष्ण जी का छठी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कान्हा जी के जन्म के छठे दिन पंचामृत स्नान कराकर शुद्ध कराया गया, उन्हें नए कपड़े पहनाए कर पूजा कर कान्हा जी की छठी मनाई गई।
इस अवसर पर महिला श्रद्धालु शोभा, सरोज, प्रवेश, गीता, नीशा, पुष्पा, कौशल्या और सुमित्रा ने लल्ला की सुन के मैं आई, यशोदा मइया दे दे बधाई भजन गाया तो पंडाल में बैठे सभी एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। संगीता ने भी भजन सुनाए। कार्यक्रम में छोटे बच्चे को श्रीकृष्ण बनाया गया जो लड्डू गोपाल के साथ खेलता नजर आया। इस अवसर पर पंडित विनोद शास्त्री ने लड्डू गोपाल जी को माखन मिश्री और कढ़ी चावल का भोग लगवा कर आरती करवाई।
14...महादेव मंदिर अंसल टाऊन में श्रीकृष्ण जी की छठी के अवसर पर भजनो पर डांस करती महिलाएं। संवाद- फोटो : संवाद
14...महादेव मंदिर अंसल टाऊन में श्रीकृष्ण जी की छठी के अवसर पर भजनो पर डांस करती महिलाएं। संवाद- फोटो : संवाद