फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आम्रपाली चार, गीता जयंती एक्सप्रेस तीन घंटे रही लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दिल्ली-अंबाला ट्रैक पर ट्रेनों का शेडूयल बिगड़ने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। बुधवार को भी करनाल स्टेशन पर आने वाली कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंचीं जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा आम्रपाली एक्सप्रेस चार घंटे की देरी के बाद सुबह 09:30 बजे करनाल पहुंची। वहीं, गीता जयंती एक्सप्रेस भी तीन घंटे की देरी के बाद दोपहर 02:00 बजे स्टेशन आई। ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से सुबह 08:04 बजे करनाल पहुंची। नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल एक घंटे की देरी से 11:31 बजे आई। इसके अलावा पश्चिम एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से एक घंटे की देरी के बाद दोपहर 01:36 बजे करनाल पहुंची। कुरुक्षेत्र-दिल्ली लोकल भी एक घंटे की देरी से दोपहर 02:19 बजे करनाल पहुंची।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों की देरी से उन्हें तय समय पर गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें