फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आम्रपाली साढ़े पांच घंटे तो मालवा तीन घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को भी ट्रेनों ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। कई ट्रेनों के निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा देरी आम्रपाली एक्सप्रेस में देखी गई, जो अपने निर्धारित समय से साढ़े पांच घंटे की देरी के बाद सुबह 11 बजे करनाल पहुंची।
इसी तरह मालवा एक्सप्रेस भी साढ़े तीन घंटे की देरी से सुबह 9:30 बजे आई, जबकि अमृतसर एक्सप्रेस सवा दो घंटे लेट होकर 08:02 बजे पहुंची। नई दिल्ली स्पेशल फेयर ट्रेन भी अपने तय समय से सवा दो घंटे देरी से 08:50 बजे स्टेशन पर आई। ऊंचाहार एक्सप्रेस को भी आधे घंटे का इंतजार करना पड़ा और यह 06:52 बजे पहुंची। वहीं, सचखंड एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी के बाद शाम 4 बजे स्टेशन पर आई। इसके अलावा अंबाला कैंट-पानीपत लोकल एक घंटे की देरी से 09:48 बजे और नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल करीब पौने घंटे की देरी के बाद 11:12 बजे करनाल स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दिन ट्रेनों की लेटलतीफी अब आम समस्या बनती जा रही है। समय पर यात्रा की उम्मीद में स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। स्टेशन पर उन्हें बैठने और खाने-पीने की पर्याप्त सुविधाएं भी नहीं मिल पातीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें