फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हंगामे और विरोध के बीच बिंझौल के दिलबाग किसान भवन के जिला प्रधान, उग्रा खेड़ी के बिंट्टू मलिक युवा प्रधान बनाए

Tue, 18 Nov 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
किसान भवन में पंचायत को संबो​धित करते सिवाह गांव के पूर्व सरपंच खुशदिल कादियान। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। किसान भवन के जिला प्रधान की हंगामे और विरोध के बीच सोमवार को घोषणा कर दी। इस बार जिला प्रधान पानीपत खंड का बनाया गया। बिंझौल गांव के दिलबाग सिंह को प्रधान, उग्राखेड़ी गांव के पूर्व सरपंच बृजपाल उर्फ बिंट्टू मलिक को युवा का प्रधान नियुक्त किया। वहीं जिले के उप प्रधान सिवाह गांव के अनिल को बनाया गया।
विज्ञापन

दीवाना गांव के लोगों ने कुछ ही गांवों के लोगों के साथ प्रधान तय करने का विरोध किया। इस पर करीब एक घंटे तक हंगामा मचा रहा। किसान भवन के निवर्तमान प्रधान सूरजभान रावल ने चुनाव स्थगित करने की घोषणा कर दी। पानीपत खंड के मौजिज लोगों ने उनको भवन से बाहर जाने तक की कह दी। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स के नेतृत्व में भारी पुलिसबल तैनात रहा।
किसान भवन में जिला प्रधान के चुनाव के लिए सोमवार सुबह करीब 11 बजे पंचायत शुरू की। जिसकी अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन रामकुमार और भवन के निवर्तमान प्रधान सूरजभान रावल ने की। जिला परिषद के उपाध्यक्ष आर्य सुरेश मलिक, सिवाह गांव के पूर्व सरपंच खुशदिल कादियान, उग्राखेड़ी गांव के पूर्व सरपंच बिंट्टू मलिक और निशांत मलिक ने पंचायत में अपनी बात रखी। निवर्तमान प्रधान सूरजभान रावल ने कहा कि इस बार पानीपत खंड से जिला प्रधान होगा। यह दो साल के लिए होगा। वक्ताओं ने बिंझौल गांव के दिलबाग सिंह को प्रधान बनाने की बात रखी। उन्होंने कहा कि इसके लिए 15 और 16 नवंबर को ब्लॉक की अलग से बैठक बुलाई थी। जिसमें प्रधान पद के आठ दावेदारों को बुलाया गया था। सिवाह, उग्राखेड़ी और जाटल गांव से पहले प्रधान रह चुके हैं। ऐसे में इस बार बिंझौल गांव को प्रधानी देने की बात रखी। सिवाह गांव के पूर्व सरपंच खुशदिल कादियान ने बताया कि किसान भवन के जिला प्रधान बिंझौर गांव के दिलबाग सिंह और उप प्रधान सिवाह गांव के अनिल को बनाया है। युवा के जिला प्रधान उग्राखेड़ी गांव के पूर्व सरपंच बृजपाल उर्फ बिंट्टू मलिक को बनाया गया है।
विज्ञापन


बॉक्स
दीवाना गांव के सुनील की बात पर हंगामा मचा
दीवाना गांव के सुनील ने आगे आकर अपनी कही। उन्होंने कहा कि पानीपत खंड में 39 गांव हैं। पिछले दो दिल चली पंचायत में सभी गांवों के मौजिज लोगों को नहीं बुलाया गया था। किसान भवन के प्रधान का चुनाव 17 नवंबर को तय था तो पहले चुने गए प्रधान को पंचायत में मनवाने की बजाय कमेटी बनाकर फिर से चुनाव कराया जाए। कुछ लोगाें ने उनकी बातों का समर्थन किया और कुछ विरोध करने लगे। किसानाें ने माइक तक छीन लिया। पुलिस बीच में आकर सुनील को बाहर ले गई।
सूरजभान बोले- चुनाव स्थगित, आधे घंटे में ही प्रधान बनाया
निवर्तमान प्रधान सूरजभान रावल ने हंगामा बढ़ता देख चुनाव स्थगित करने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि पानीपत खंड से प्रधान चुना जाना है। इसके लिए 17 नवंबर की तारीख रखी थी। कुछ लोगों ने पहले ही प्रधान तय कर दिया। इस तरह प्रधान मान्य नहीं होगा। वे इसके कुछ देर बाद प्रधान के कार्यालय में चले गए। यहां उनको विरोध शुरू हो गया। पानीपत खंड के किसानों ने कहा कि बापौली खंड से जिला प्रधान का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। वे अब दूसरे ब्लॉक के चुनाव में अपना हस्तक्षेप न करें। लोगों ने फिर से पंचायत बुलाई और करीब आधे घंटे में प्रधान तय कर दिया।

किसान भवन में पंचायत को संबोधित करते सिवाह गांव के पूर्व सरपंच खुशदिल कादियान। संवाद

किसान भवन में पंचायत को संबोधित करते सिवाह गांव के पूर्व सरपंच खुशदिल कादियान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें