स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
पानीपत। सर्दी की शुरूआत के साथ ही ट्रेनों की धीमी रफ्तार यात्रियों के लिए परेशानी बनी हुई है। दैनिक ट्रेनों का घंटों की देरी से आने के कारण कामकाजी लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। सोमवार को मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत 17 ट्रेनें देरी से आई। यात्री अंजू और जितेंद्र ने बताया कि वह काफी से स्टेशन पर अपनी ट्रेन के इंतजार में बैठे हुए हैं। हमारी ट्रेन पौने दो घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। इतनी देरी से हम अपने गंतव्य पर ही पहुंच जाते। सर्दी बढ़ने के साथ दिन भी छोटे होने लगे ऐसे में सभी यात्री समय पर अपने गंतव्य पहुंचना चाहते हैं। ट्रेनों की देरी से हर रोज सफर करने वाले कामकाजी लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ेगा। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके।
ये ट्रेनें आई देरी से
मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू पौने दो घंटे, गीता जयंती 42 मिनट की देरी से आई। जम्मू मेल 33 मिनट, लुधियाना स्पेशल फेयर एसी सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल तीन घंटे और झेलम एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। नेताजी एक्सप्रेस सवा एक घंटा, सचखंड एक्सप्रेस पौना घंटा और चंडीगढ़ कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से आई। पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस आधा घंटा, शान ए पंजाब 38 मिनट और स्वराज एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। अमृतसर एक्सप्रेस आधा घंटा, नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू पौने दो घंटे और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 35 मिनट की देरी से आई। ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, संबलपुर एक्सप्रेस 40 मिनट और आम्रपाली एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई।
स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आई जिससे यात्रियों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। सर्दी भी बढ़ने लगी है ऐसे में यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना चाहते हैं। स्टेशन पर यात्रियों के लिए हर सुविधा है ताकि किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो।
-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।