फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी बनी महिलाओं की पसंद

विज्ञापन
अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी बनी महिलाओं की पसंद - फोटो : अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी बनी महिलाओं की पसंद
विज्ञापन
- शादी का सीजन शुरू होते ही आर्टिफिशियल ज्वेलरी की बढ़ी मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। शादी का सीजन आते ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। सराफा की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। इस बार आर्टिफिशियल ज्वेलरी ने बाजार में खास स्थान बना रखा है। इसमें अमेरिकन डायमंड यानी एडी ज्वेलरी सर्वाधिक पसंद की जा रही है। वहीं दुल्हनें और महिलाएं शादी में पहनने के लिए सोने के गहने और चांदी की पायल भी खरीद रहीं हैं।

सराफा बाजार में ज्वेलरी के अलग-अलग डिजाइन ट्रेंड कर रहे हैं। इस समय सबसे ज्यादा महिलाएं और युवतियां स्वयं को पारंपरिक और मॉडर्न लुक देने के लिए आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीद रही हैं। इस शादी के सीजन में एडी की ज्वेलरी का क्रेज सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। किफायती दाम और आकर्षक डिजाइन के कारण एडी ज्वेलरी दुल्हनों और युवतियों की पहली पसंद बन कर उभर रही हैं। इसकी खूबसूरती और चमक असली हीरे के समान लगती है।
विज्ञापन


कुंदन, राजवाड़ी, कुंदन वाले स्टोन, रिवर्स एडी, लॉन्ग (बड़े साइज के) में गले के हार जैसी ज्वेलरी का भी क्रेज है। चौकस सेट्स जो भारी भरकम होते हैं जिन्हें दुल्हनें अधिक पसंद कर रहीं है। ये पेस्टल रंग के स्टोंस और सफेद कुंदन से सजी होती हैं जो कि एडी की वैरायटी का एक हिस्सा है, यह पारंपरिक और पश्चिमी लुक के साथ आराम से मेल खाते हैं। रोज गोल्ड फिनिश वाली ज्वेलरी जो कि एडी स्टोंस के साथ मॉडर्न लुक देती हैं। ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए एडी ज्वेलरी में मांग टीका और नेक्लेस का क्रेज बढ़ा हुआ है। जिनमें कुंदन के डिजाइन में काफी पसंद किए जा रहे हैं। साथ ही युवतियां अंगूठी, गले के हार और कानों के लिए एडी में ज्वेलरी अधिक खरीद रही हैं। बाजार में एडी ज्वेलरी की कीमत 1500 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन





दुकानदार संदीप ने बताया कि इस बार शादी के सीजन में महिलाएं, दुल्हनें और युवतियां सबसे ज्यादा एडी की ज्वेलरी खरीदना पसंद कर रही हैं। एडी एक प्रचलित वैरायटी है जो हीरे की तरह चमकती है और काफी रॉयल और पारंपरिक लुक देता है। बाजार में एडी की ज्वेलरी सस्ते दाम से लेकर महंगे दाम तक उपलब्ध है जो कि लोगों के बजट और पसंद पर निर्भर करता है। सोने और चांदी से बने गहने तो खरीदते ही हैं, लेकिन एडी की ज्वेलरी खुद को आकर्षक बनाने के लिए खरीद रहे हैं, जिनकी डिमांड इस बार सबसे ज्यादा है। इसके साथ भविष्य में भी इसका और भी क्रेज अधिक बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें