मूनक। गांव बल्ला के पशु अस्पताल में तीन दिवसीय पशु सुधार मेला लगाया गया। देवेंद्र मानपुर के संयोजन में एक किंग डायरी फॉर्म कार्यक्रम में गाय व भैंस के दूध की प्रतियोगिता कराई गई। ज्यादा दूध वाली गाय व भैंस को पुरस्कृत किया गया। अमरजीत की भैंस प्रथम रही।
प्रतियोगिता में अमरजीत की भैंस ने 23 किलो 700 ग्राम दूध देकर और 15 किलो 500 ग्राम दूध देकर तेजवीर की गाय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डाॅ. दक्ष राणा, मंडल अध्यक्ष जय भगवान जांगड़ा, पूर्व मंडल प्रधान अमित राणा, नाथीराम, रोहित, बलजीत, रविंद्र, आजाद, बिजेंदर, मुकेश, अमरजीत, शीला आदि मौजूद रहे।