फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विकास कार्यों पर लगेगा पूरा पैसा, भाई-भतीजावाद खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जुंडला। वीर हकीकत राय पंजाबी धर्मशाला में भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक आयोजित की गई। भाजपा विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए जो विकास राशि मिलेगी, उस राशि का एक-एक पैसा ईमानदारी से विकास कार्यों पर लगाया जाएगा, जिसमें भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा। विधायक राणा ने जुंडला ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए 16 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। इस राशि से गांव का चहुओर कायाकल्प होगा। जुंडला महाग्राम की श्रेणी में आ चुका है। अब यहां जोर- शोर से विकास कार्य होंगे। विकास के मामले में जुंडला का स्वरूप ही बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि महाग्राम के रूप में होने वाले विकास कार्यों में जुंडला में सीवरेज, नाले-नालियों व वाटर सप्लाई जैसे नए सिरे से विकास कार्य करवाएं जाएंगे। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष नरेंद्र नरवाल, प्रवीन नरवाल, अजीत राणा औगंद, ग्राम सचिव मुकेश कुमार, पंच रमेश कांबोज, पंच संदीप प्रजापत, वेद प्रकाश शर्मा, प्रवीन कुमारी, खेमसिंह फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन




प्रदेश में बनाए जाएंगे 50 लाख सदस्य

पंजाबी धर्मशाला में आयोजित बैठक में जिला प्रभारी भारत भूषण ने कहा कि भाजपा आलाकमान की ओर से प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक-एक कार्यकर्ता ने अपने साथ 50 कार्यकर्ता बनाने हैं। उन्होंने कहा कि अब हर आदमी भाजपा के साथ जुड़ने के लिए तैयार है। कहा कि आने वाले समय में निगम व ग्राम पंचायती राज के चुनाव में भी लोकसभा व विधानसभा की चुनावी जीत की तर्ज पर भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें