फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आग से घर का सारा सामान जला

विज्ञापन
आग से घर का सारा सामान जला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। वार्ड-2 में वीरवार रात को एक बजे अचानक आग लग गई। घर में रखे कपड़े, बिस्तर, एलसीडी सहित कुछ नकदी जलकर राख हो गई।
मकान मालिक फूल कुमार के बाहर होने के कारण पड़ोस के लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग लगने से परिवार को दो से तीन लाख रुपये की आर्थिक हानि हुई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


वार्ड-2 निवासी मकान मालिक फूल कुमार ने बताया कि उनके साले बीमार थे, जिस कारण वो वीरवार को उनका हालचाल जानने के लिए अपनी ससुराल में गए हुए थे। रात को पड़ोसियों ने उनके पास फोन करके सूचना दी कि घर में आग लगी हुई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो दमकल विभाग की गाड़ी आग बुझा रही थी। जब देखा तो घर में रखे बिस्तर, कपड़े, पंखे, बेड़ सहित अन्य सामान जल चुका था। उनकी पत्नी ममता ने कुछ समय पहले ही लोन लेकर सिलाई का काम शुरू किया था। लेकिन काम कम होने के कारण उसे बंद कर दिया गया था। जिस कारण से उनकी सिलाई मशीन, कपड़े, काउंटर सहित अन्य सामान भी जल गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें