फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पत्रकार संघ खिलाड़ी मानसी को करेगा सम्मानित

Sat, 06 Dec 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जिले की खिलाड़ी मानसी ने कांस्य पदक जीत कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर हरियाणा पत्रकार संघ की ओर से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष के बी पंडित ने कहा कि यह खुशी की बात है कि जिले की महिला खिलाड़ी मानसी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार माल रोड़ स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुबह 11.30 बजे होगा। इसमें विधायक जगमोहन आनंद और नगर निगम मेयर रेनू बाला गुप्ता शिकरत करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें