फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज 4.9 लाख बच्चों को खिलाई जाएंगी एल्बेंडोजोल की गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत जिलेभर के एक से 19 वर्ष तक के लगभग 4.9 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली नि:शुल्क खिलाई जाएगी। इसको लेकर विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

उप-सिविल सर्जन डॉ. सरोज ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं 20 से 24 वर्ष की आयु की सभी महिलाओं, जो गर्भवती न हों और स्तनपान न करवा रही हों, को कृमि मुक्त करना है। 18 सितंबर को स्कूली बच्चों से लेकर विशेष रूप से स्लम एरिया में शिविर लगाकर बच्चों को गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश छूट जाएंगे उन्हें 24 सितंबर को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। घरौंडा से डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया कि घरौंडा में 72 हजार बच्चों को गोली खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें