फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि यंत्रों पर सब्सिडी फाइल पास कराने को मांगी रिश्वत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ तो हरियाणा सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर कृषि विभाग के अफसर इसमें पलीता लगाने में जुटे हैं। जिले की सबसे अहम मानी जाने वाली कृषि यंत्र इंडस्ट्री से किसानों को बेचे जाने वाले कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी की फाइलें भी कृषि विभाग के अफसर बिना सुविधा शुल्क लिए पास नहीं कर रहे हैं। असंध में कृषि यंत्र उद्यमी ने कृषि विभाग के सहायक कृषि अभियंता द्वारा डेढ़ लाख रुपये लेकर फाइलों को पास करने, नहीं देने देने पर उन्हें निरस्त कर देने की बातचीत रिकार्ड कर ली। इसकी शिकायत पर एसपी विजिलेंस के आदेश पर अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गर्ग इंटरनेशनल कृषि उद्योग फैक्ट्री असंध के संचालक व वार्ड 5 पुरानी अनाज मंडी असंध निवासी सतीश कुमार पुत्र निरंजन दास ने थाना राज्य चौकसी ब्यूरो करनाल के उप पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि उसने किसानों को सुपर सीडर आदि कृषि यंत्र बेचे हैं। नियमानुसार सरकार इन कृषि यंत्रों पर सब्सिडी देती है। सब्सिडी की फाइलों को पास कराने के लिए वह 10 दिन पहले कृषि विभाग के सहायक कृषि अभियंता (एएई) जगदीश मलिक से मिला था। वहां पर कृषि विभाग के ही एडीओ कुलबीर भी मौजूद थे। जब उसने अपने कृषि यंत्रों पर सब्सिडी की फाइलों को पास करने को कहा तो जगदीश मलिक ने कहा कि फाइलें पास करानी है तो दस हजार रुपये प्रति फाइल देना होगा। अन्यथा एक नोटिस में सभी फाइलों को रिजेक्ट कर दिया जाएगा। उस दिन तो वह मना करके चला आया। लेकिन आज जब दोबारा गया तो एएई 6000 रुपये प्रति फाइल देने पर फाइल पास करने को कहने लगा। उसने एएई को बताया कि उसकी 36 फाइलें हैं, लेकिन अधिकारी ने कहा कि उसकी 70 फाइलें लंबित हैं। इस पर उसने कहा कि उसकी जितनी भी फाइलें हैं, सभी पास कर दो, उसके बदले 1.50 लाख रुपये दे दूंगा। इस पर एएई आज ही पूरी रकम देने पर फाइलें पास करने को राजी हो गया। जब उसने पूरी रकम का आज इंतजाम नहीं हो पाने की बात कही तो तय हुआ कि एक लाख रुपये आज दे दूंगा और शेष 50 हजार सोमवार को दे दूंगा। सतीश कुमार ने बताया कि उसने जगदीश मलिक से हुई बातचीत को अपने फोन में रिकार्ड कर इसकी सीडी भी तैयार करा ली और पुलिस अधिकारियों को सौंप दी। इस पर एसपी विजिलेंस के आदेश पर आरोपी सहायक कृषि अभियंता जगदीश मलिक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी (बिजीलेंस) रामदत्त ने बताया कि असंध निवासी सतीश कुमार की लिखित शिकायत पर कृषि विभाग के सहायक कृषि अभियंता जगदीश मलिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के मुकदमा दर्ज किया है। उद्यमी ने ने एक वीडियो भी उन्हें दी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें